फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जेल से छूटे आरोपी ने महिला को दी जान से मारने की धमकी, पथराव

Fri, 10 Dec 2021 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में गोविंदनगर के महादेव नगर में मंगलवार को मुकदमा वापस न लेने पर जेल से छूटे आरोपी ने भाई संग मिलकर महिला को जान से मारने की धमकी दी। विरोध पर घर पर पथराव कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी माह में विकास उर्फ मैडी ने साथियों संग मिलकर उनके भाई रिंकू पहाड़ी पर जानलेवा हमला किया था।

मामले में पुलिस ने विकास समेत तीन को जेल भेज दिया था। जबकि विक्रम अभी भी फरार चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार को जेल से छ्रूटकर आए विकास उर्फ मैडी ने अपने भाई विवेक, पत्नी रेनू, नरेश, कमलेश व अपने अन्य साथियों की मदद से मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


इंकार पर विवेक ने परिजनों संग मिलकर उनके घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ जान से मारने की धमकी दी। थानाप्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें