फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा लगाने पर केराेसीन डाल विवाहिता काे लगा दी अाग

Wed, 20 Dec 2017 09:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतका का प‌र‌िवार
विज्ञापन
यूपी के हरदाेई ज‌िले में एक द‌िल दहला देने वाली घटना सामने अाई है। इसे सुनकर क‌िसी की भी रूह कांप उठेगी। यहां एक पर‌िवार ने अपनी बहू काे इसल‌िये अाग के हवाले कर द‌िया क्याेंक‌ि उसने अपनी ननद की शादी में गवाही दी थी। इसी बात से नाराज ससुरालीजनाें ने उसे ज‌िंदा जलाने का प्रयास क‌िया।  
विज्ञापन


घटना हरदोई ज‌िले की है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंटवा खनिगवां निवासी अमोल की पत्नी निशा (20) शनिवार को आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतका के पिता नरवीर निवासी मंसूरपुर ने बताया कि छह माह पहले बेटी की शादी की थी।   करीब एक माह पहले ननद ने प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसमें बतौर गवाह बेटी का अंगूठा लगा था। ससुरालीजन इससे नाखुश थे। उनका कहना था कि निशा के कारण ही बेटी ने बहकावे में आकर कोर्ट मैरिज की है। इसी बात को लेकर ससुरालीजन आए दिन निशा को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे।   बेटी ने उसे फोन कर जानकारी दी थी। मृतका के पिता ने खुन्नस के कारण ससुरालीजनों पर बेटी को केराेस‌ीन डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया मामला कि संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें