फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसरबाजों ने बुजुर्ग से छीने 7 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग के साथ 7 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन

गुरदासपुर। घर से दूध लेने के लिए निकले एक बुजुर्ग के साथ सात हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित बुजुर्ग ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में संगलपुरा रोड निवासी डी के महाजन ने बताया कि वह घर से दूध लेने के लिए निकला तो उसकी जेब में 15 हजार रुपये थे। बाजवा डेयरी के पास दो युवकों ने कहा कि अंकल आपके पैसे गिर गए हैं और जेब के पैसे चैक करने को कहा। युवक पैसे गिनने की जिद करने लगे तो उन्होंने रुपयों को गिनना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे पैसे छीन कर खुद गिनने लगे और उसे दे दिए। प जब वह दूध लेकर घर पहुंचा तो सात हजार रुपये कम थे। थाना सिटी के एएसआई जसविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें