फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन निरस्त, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शिकोहाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से शनिवार को प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने हंगामा किया। करीब आधा घंटे बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने पर यात्री रवाना हुए। इस एक्सप्रेस ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर एक मिनट के लिए रोके जाने का भरोसा दिया गया, ताकि पैसेंजर ट्रेन के यात्री उतर सकें।
विज्ञापन


कानपुर जाने वाली 64164 शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर को शनिवार को अचानक निरस्त कर दी गई। इस ट्रेन के आने का समय सुबह 6.43 बजे का है। चूंकि हर स्टेशन व ब्लाक हाल्ट पर यह पैसेंजर ट्रेन रुकती है। लिहाजा छोटी दूरी के यात्री इसी ट्रेन से सफर करते हैं। हर रोज की तरह याक्ष्ी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी उसके निरस्त होने की सूचना प्रसारित की गई, जिससे यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे।

इनमें ज्यादातर यात्री अछल्दा जाने वाले थे। उनकी मांग थी कि पैसेंजर ट्रेन रद्द होने पर उन्हें अन्य ट्रेन में जाने की सहूलियत उपलब्ध कराई जाए। यात्री डिप्टी एसएस एसके उपाध्याय के कार्यालय पहुंच गए। उन्हें अपनी समस्या बताई। डिप्टी एसएस ने चीफ कंट्रोलर टूंडला से बात की। इसके बाद 12180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को अछल्दा में एक मिनट का स्टापेज दिए जाने का भरोसा यात्रियों को दिया।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8.08 बजे यहां पहुंची, जिसमें सवार होकर यात्री रवाना हुए। इंटरसिटी एक्सप्रेस का इटावा व कानपुर के मध्य सिर्फ फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्टापेज निर्धारित है। पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किए जाने के संबंध में स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि इसकी जानकारी उनको नहीं है।
विज्ञापन


- इंटरसिटी एक्सप्रेस को अछल्दा रुकवाने के भरोसे पर रवाना हुए यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें