फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, जेवर भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। भरथना से इकदिल थानाक्षेत्र स्थित अपने घर जाने के लिए निकली महिला को लोडर सवार दो लोगों ने अगवा कर लिया। उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर दुष्कर्म किया और जेवरात भी लूट लिए। पूरी रात इधर उधर लोडर से घूमाने के बाद गुरुवार सुबह महिला को बिरारी गांव के साथ उतारकर आरोपी भाग गए। महिला ने घर वालों को घटना की जानकारी दी और बकेवर थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


इकदिल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी व शादीशुदा पुत्री के साथ अपनी ससुराल भरथना के एक गांव गया था। बुधवार दोपहर वह वापस गांव चला गया। शाम को करीब पांच बजे महिला को उसके पिता ने भरथना में रेलवे फाटक के पास बकेवर जाने के लिए एक लोडर में बैठा दिया। इसके बाद पिता साइकिल से भरथना चला गया। लोडर में पत्तल लदे थे। महिला रात करीब आठ बजे तक अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसको खोजना शुरू किया।

रात में ही इकदिल थाने जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इकदिल पुलिस ने महिला के परिजनों को भरथना थाने का मामला होने की बात कह कर चलता कर दिया था। इस पर रात में करीब 11 बजे महिला के परिजनों ने भरथना थाने जाकर महिला के गायब हो जाने की शिकायत की। रात भर परिजन महिला को खोजते रहे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे महिला ने अपने मोबाइल से अपने गांव के सामने स्थित हाईवे पर होने की बात बताई।
विज्ञापन


घर वाले उसको लेने पहुंच गए। महिला ने घर वालों के पूछने बताया कि लोडर वाले उसे जबरन लिवा ले गए थे। उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर कई जगह घुमाते रहे। उसके साथ लोडर सवार दो लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके जेवर भी लूट ले गए। घटना की जानकारी होने पर महिला के पिता ने बकेवर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिस दुकान पर लोडर ने पत्तल उतारा था।

पुलिस वहां महिला को लेकर गई, पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दुकानदार को उठाया है। दुकानदार खुद अपने पुत्र व लोडर चलाने वाले चालक को लेकर थाने पहुंचा। लोडर चालक ने पुलिस को बताया महिला को उसने बकेवर में ही उतार दिया था। उसके बाद महिला कहां गई उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


-लोडर में बैठने के बाद आंख में पट्टी बांधी, रात भर गायब रही महिला
-गुरुवार सुबह बिरारी गांव के पास छोड़ा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
-लोडर चालक ने कहा उसने महिला को समय पर उतार दिया था, फिर वह कहां गई पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें