फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को खेत में घसीटा, दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


अछल्दा । थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को युवक ने खेत में घसीट लिया और दुष्कर्म किया। महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। महिला ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला शुक्रवार सुबह शौचक्रिया के लिए गई थी। खेतों में पहले से घात लगाए एक युवक बैठा था। युवक ने महिला को दबोच लिया और मुंह बंद करके खेतों के अंदर घसीट लिया।
विज्ञापन


युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। महिला घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला कोे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें