फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से गिरा मजदूर अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजापुर। मंगलवार राजापुर क्षेत्र के ब्योहरा गांव में विद्युतीकरण कार्य में लगे मजदूर की पोल से गिरने से मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मजदूर को मृत घोषित किए जाने पर निजी कंपनी के कर्मचारी शव छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना अंतर्गत ब्योहरा गांव में विद्युतीकरण में पोल लगाने के बाद तार लगाने का काम चल रहा है। शाम को बाराबंकी निवासी मजदूर मंशाराम पुत्र रामगनेशी पोल पर चढ़कर तार कस रहा था तभी अचानक सीमेंट का पोल टूट गया। जिससे मंशाराम नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद निजी कंपनी के कर्मचारी और मजदूर साथी उसके लेकर पहाडी़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आए। यहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मंशाराम को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कंपनी के कर्मचारियों व अन्य मजदूर डर गए और शव को छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे श्रवण ने बताया कि बीती 30 दिसंबर को उसके चाचा मंशाराम बाराबंकी से यहां काम करने आये थे।
विज्ञापन

पोल से गिरा मजदूर अस्पताल में मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें