फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मुख्तार अंसारी बांदा से उन्नाव जेल शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बांदा जेल में बंद मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार को उन्नाव जेल में शिफ्ट किया गया है। विधानसभा सत्र में भाग लेने के यह कार्रवाई की गई है। जेल में उन्हें एकांत बैरिक में रखा गया है और बंदी रक्षकों का पहरा लगाया गया है। विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए उन्हें रोज यहीं लखनऊ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के उन्नाव जेल में शिफ्ट किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद एसपी ने सीओ और कोतवाली प्रभारी के आलाव रास्ते में हाईवे पर पड़ने वाले अजगैन और सोहरामऊ एसओ को अलर्ट किया।

पुलिस और पीएसी बांदा जिला कारागार से एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी को लेकर शाम करीब पांच बजे उन्नाव जेल पहुंची। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी को जेल के एक हाते में बनी एकांत बैरिक में अकेले ही रखा गया है। उन्हें जेल में बना भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ भेजा जाएगा और शाम को यहीं वापस लाया जाएगा। जब तक विधानसभा सत्र चल रहा है मुख्तार अंसारी को उन्नाव जेल में ही रखा जाएगा।

पुलिस चुस्त
उन्नाव जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद पुलिस चुस्त हो गई है। पुलिस को आशंका है कि उनके गुर्गे उन्नाव शहर के आसपास होटलों या अन्य स्थानों पर रुक सकते हैं और विधायक मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने का प्रयास कर सकते हैं। कोई गड़बड़ी या बवाल न हो इसके लिए एसपी नेहा पांडेय ने थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


-विधानसभा सत्र चलने तक यहीं से रोज होगा आना-जाना
-कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से लाया गया
-एकांत बैरिक में बंद किया गया, बंदी रक्षक तैनात
-गुर्गों के डेरा डालने की आशंका से पुलिस परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें