फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से आ रहे युवक के साथ जहरखुरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज बस से दिल्ली से आ रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उसके पास से नगदी व सामान लूट ले गए। चालक ने उसके बस स्टैंड पर उतार दिया। बस स्टैंड पर बेहोश पड़ा देख लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बिधूना के गांव कचहरी निवासी लाखन सिंह पुत्र राजा राम दिल्ली में प्रादवेट नौकरी करता है। सोमवार की शाम को वह दिल्ली से रोडवेज बस पर घर आने के लिए निकला था। तभी रास्ते में उसे जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने शिकार बना लिया। जहरखुरान उसके पास से सामान व नगदी लेकर फरार हो गए। चालक ने उसे बस स्टैंड पर उतार दिया। लोगों ने उसे बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा तो एंबुलेंस मंगवाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अर्द्धबेहोशी की हालत में उसने बताया कि जहरखुरान उसके पास से दो हजार रुपये व सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें