फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के गांव घंडुआ में कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला से मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। दबंगों ने धमकी दी कि यदि परिवार सहित गांव नहीं छोड़ा तो अंजाम ठीक नहीं होगा। गुरुवार को पीड़िता ने दो मासूम बच्चों को साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


घंडुआ निवासी गुड्डन सिंह पुत्र मुन्ना सिंह की जमीन पर दबंग एक वर्ष से कब्जा किए है। अब दबंग जमीन पर काफी आगे तक कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर बुधवार की रात दबंगों ने गुड्डन सिंह के दरवाजे पहुंच गाली-गलौज की और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।

इस पर घर के बाहर निकली गुड्डन सिंह की पत्नी नीलू सिंह के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए गांव छोड़ने की धमकी दी। दबंगों ने मारपीट के बाद हवाई फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पीड़िता नीलू सिंह ने अपने मासूम पुत्र हर्ष व सुधांशु के साथ पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


-जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें