कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में कारोबारी ने लड़के पक्ष पर दहेज के नाम पर 40 लाख रुपये ऐंठने के बाद शादी तोड़ने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़के समेत पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नौबस्ता निवासी कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एमबीए करने के बाद 13 लाख के पैकेज पर मुंबई में नौकरी करती थी। मूलरूप से दिल्ली निवासी कारोबारी दुर्गेश राय के बेटे तिलकनगर निवासी पुनीत से बेटी की शादी तय की थी।