फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर गिरायी निर्माणाधीन दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। थानाक्षेत्र के खंडेहा निवासी परिवार ने बताया कि पैतृक भूमि पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। सोमवार को उनकी निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। विरोध पर घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिवार के छेदीलाल, विनोद सिंह, सुशील सिंह, शांति देवी, गायत्री देवी, बच्चा, सावित्री देवी, पार्वती आदि ने एसपी को सौंपे पत्र में कहा कि पैतृक भूमि में बना घर खंडहर हो जाने से निर्माण करा रहे थे। जिस पर गांव के दबंगों ने बीती सात जनवरी को कब्जे की नीयत से दीवार गिरा दिया। मना करने पर महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्रता की है। लाइसेंसी बंदूक के बल पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित परिवार के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

मारपीट कर गिराई निर्माणाधीन दीवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें