फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा सात की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के झरतेरा गांव में मंगलवार को कक्षा सात की छात्रा का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। फुफेरी बहन ने परिजनों को घटना की सूचना दी। बेटी के शव को पेड़ से नीचे उतार परिजन अंतिम संस्कार को जाने लगे। तभी पुलिस ने बीच रास्ते में रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झरतेरा निवासी किशनपाल की 12 वर्षीय बेटी स्वाती पड़ोस के मवई गांव के एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह साइकिल से स्कूल गई थी। लेकिन रास्ते में साइकिल पंचर होने से वह घर लौट आई।
विज्ञापन


बाद में फुफेरी बहन प्रीति (15) के साथ वह शौच के लिए गांव के बाहर चली गई। कुछ देर बाद ही प्रीति ने घर आकर परिजनों को स्वाती की तबियत खराब होने की जानकारी दी। इस पर परिजन जंगल की ओर दौड़ पड़े। घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर सादिक अली के खेत में मां गीता को बेटी स्वाती का शव पेड़ पर दुपट्टे से फंदे से लटकता मिला।

मां ने किसी तरह बेटी के शव को फंदे से नीचे उतारा और घर ले आई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। जहां रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। परिजनों ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वाती द्वारा आत्महत्या करने की बात ग्रामीणों के गले से नीचे नहीं उतर रही है। परिजनों के अनुसार स्वाती अपनी फुफेरी बहन प्रीती के साथ शौच के लिए गई थी। घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की है। प्रीती, स्वाती से तीन वर्ष बड़ी है। ऐसे में अगर स्वाती आत्महत्या करने जा रही थी तो प्रीती ने उसे रोका क्यों नहीं।
विज्ञापन


वहीं जिस जगह पर उसका शव मिला है उसके आसपास हर समय भीड़ रहती है। ग्रामीणों में चर्चा है कि स्वाती ने कुछ गलत देख लिया होगा। इस पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें