फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 साल पुरानी बेशकीमती मूर्तियां चोरी, भक्तों में आक्रोश

Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़कर अष्ठधातु की मूर्तियां चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा में 200 साल पुरानी बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गईं। इस घटना के बाद भक्तों में आक्रोश फैल गया। श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरा में 200 साल पुराने प्राचीन मंदिर का ताला तोड़कर बदमाश राम जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां चुरा ले गए। यह मूर्तियां अष्ठधातु की बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी ने थाना श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

श्रीनगर के ग्राम भंडरा स्थित प्राचीन मंदिर में रामजानकी और लक्ष्मण की अष्ठधातु की मूर्तियां स्थापित थीं। मंदिर के पुजारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रोज की तरह शाम की आरती के बाद वह मंदिर बंद कर चले गए। तभी रात में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर रखी राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्ठधातु की मूर्तियां चोरी कर ले गए। मूर्तियों का वजन लगभग 15 किलो बताया जा रहा है। मूर्तियां करीब दो सौ साल पुरानी हैं। बुधवार को सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो गेट का ताला टूटा और मंदिर से मूर्तियां गायब देख पुजारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर श्रीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बाद में पुजारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें