फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी व्यापारी की हत्या कर बेटी को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज/नदसिया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरियापुर में सोमवार की रात बदमाशों ने मवेशी व्यापारी की सोते समय फावड़े से सिर व गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। उसकी पत्नी को फावड़ा मारकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद व्यापारी की बेटी को अगवा कर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने व्यापारी का शव और खून से लथपथ पत्नी को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

गांव गौरियापुर निवासी रमेश सिंह (55) मवेशी खरीदने -बेचने का काम करते थे। घर में रमेश सिंह, पत्नी ऊषा दोहरे (50) और बेटी संगीता (17) के साथ रहते थे। सोमवार की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने घर में धावा बोला। सोते समय रमेश के सिर व गर्दन पर फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ऊषा को भी फावड़े से हमला कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद बेटी संगीता को अगवा कर ले गए। सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घर के अंदर रमेश का शव और खून से लथपथ ऊषा देवी को देखकर संगीता को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

इस पर तुरंत घटना की सूचना गुरसहायगंज कोतवाल आरबी सिंह को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल और सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेने के बाद गंभीर रूप से घायल ऊषा को सीएचसी गुरसहायगंज भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा और फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई बृजलाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मवेशी व्यापारी की हत्या कर बेटी को अगवा किया
क्रासर---
-पत्नी को भी फावड़ा मारकर मरणासन्न किया
- सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें