प्रेमनगर (फतेहपुर)। कक्षा दो के छात्र को अगवा कर उसकी गला काट कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर से तीन किलोमीटर दूर खेत में शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार किए बिना पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। सीओ खागा अंशुमान मिश्र से तीखी झड़प हुई। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब समझाया जा सका।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी बसंत लाल मौर्या का बेटा अनुराग (10) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। बसंत लाल खेतीबाड़ी कर भरण-पोषण करता है। बुधवार दोपहर बेटा स्कूल से घर लौटा था। लगभग चार बजे बाजार गया था। शाम छह बजे तक न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई।
छानबीन करते परिजन बाजार पहुंचेे। एक मिठाई दुकानदार ने बच्चे के कुछ देर पहले घर जाने की बात बताई। यह सुनकर पिता और ग्रामीण लौट आए। परिजनों ने बताया कि बेटा अक्सर मिठाई दुकानदार के पास जलेबी खाने के लालच में चला जाता था। दुकान पर कुछ देर रुकने के बाद घर लौट आता था। उधर, रात तक घर न आने पर दोबारा खोजबीन शुरू की। सुबह माइक से भी बेटे के गायब होने का एनाउंसमेंट कराया गया। लगभग सात बजे पंचायत मित्र अंगद ने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर होलियापुरवा गांव किनारे चक मार्ग पर बालक का शव
देखा और ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गला धारदार हथियार से कटा था। घटना से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर कर रहे थे। कुछ देर
बाद मौके पर पहुंची एएसपी पूजा यादव के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। करीब चार घंटे हंगामा चलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। पुलिस हत्या के पीछे किसी तांत्रिक, पुरानी खुन्नस, कुकर्म के बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम ने चोटों के नमूने लिए हैं। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर हर बिंदु पर घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की जांच की जाएगी।
सिटी आसपास के लिए ---------------
अपहरण के बाद छात्र की हत्या कर शव जंगल में फेंका
कक्षा दो में पढ़ता था, घर से तीन किमी दूर जंगल में मिला शव
शव देखकर दहल उठे इलाकाई, हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो