फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के 39 स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। बीएसए ने गुरुवार को 39 स्कूल संचालकों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं जुर्माने की रकम जमा न करने पर विभाग ने स्कूल संचालकों को आरसी जारी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



जिले में बड़ी संख्या में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इनका चिन्हांकन कराकर कार्रवाई केवल नोटिस तक सिमट कर रह जाती थी लेकिन इस पर डीएम डीएम राकेश कुमार सिंह सख्त रुख अख्तियार किया। उनके निर्देश पर ऐसे स्कूलों को बंद कराने के लिए दस टीमें गठित की गई हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने एक साथ 39 स्कूलों के संचालकों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना की कार्रवाई की।

बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चिह्नित किए गए स्कूलों में 39 को नोटिस जारी कर संचालन बंद करने का निर्देश अप्रैल में दिया गया था। इसके बाद भी संचालकों ने नोटिस की अनदेखी की। इस पर सेंट बीएन स्कूल तिंगाई, आरएस शिक्षा निकेतन बैजूपुरवा, आरपीएस पब्लिक स्कूल बाढ़ापुर, एनएस मॉडल पब्लिक स्कूल नौरंगाबाद अकबरपुर, नवोदय बाल विद्या पीठ पातेपुर, जन जागृति पब्लिक स्कूल कुईतखेड़ा, सीएटी पब्लिक स्कूल किशुनपुर समेत 39 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


जुर्माना की रकम जमा न करने पर उनकी आरसी जारी कर दी जिसकी वसूली भू राजस्व वसूली की तरह की जाएगी। बीएसए ने बताया कि अभी बमिना मान्यता के स्कूलों का चिन्हांकन चल रहा है। जुर्माना की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


बिना मान्यता के 39 स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें