फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने मेठ को मारी टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डेरापुर। मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने कई घटनाओं को अंजाम देते हुए पीडब्ल्यूडी कर्मी को बाइक सहित कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीती देर शाम डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अखिल कुमार व मेठ कश्मीर सिंह (55) की देखरेख में ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। कार्य अंतिम चरण में था। तभी डेरापुर की ओर से ट्रक का चालक राहुल पुत्र गिरजेश निवासी पलिया डेरापुर ने सड़क किनारे कार्य की देखरेख कर रहे मेठ कश्मीर के जोरदार टक्कर मारते हुए बाइक सहित कुचल दिया। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीचे दब गई और कश्मीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। सड़क निर्माण का कार्य कर रहे मजदूरों ने ट्रक चालक को पकड़ कर लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कश्मीर सिंह के पिता अशर्फीलाल व माता मिखानादेवी की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक 6 भाई थे। जिनमें रामस्वरूप, भारत सिंह का भी स्वर्गवास हो चुका। मृतक की पत्नी सावित्री देवी, पुत्र अनुराग सिंह व आदर्श सिंह विवाहित पुत्री अलका देवी दहाड़ मारकर रोते-बिलखते रहे। मृतक के भाई जगरूप, रामलखन, रूप सिंह भी गमजदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेठ को ट्रक से कुचलने वाला ट्रक चालक राहुल यादव पुत्र गिरजेश यादव ग्राम पीलिया थाना डेरापुर का मूल निवासी हैं। वह सुल्तानपुर गांव निवासी बाबू सिंह का ट्रक चलाता है। मंगलवार को वह टिडवा से मौरंग उतारकर घर पहुंचा। जहां उसने मित्रों के साथ शराब पी नशे में होने के बाद वह ट्रक लेकर चला। तभी उसने अपनी बाउंड्री में टक्कर मार कर तोड़ दी। इसके बाद बिरिया गांव निवासी कृपा शंकर दूधिया की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसके दूध के कैन व साइकिल कुचल कर बर्बाद हो गए। ट्रक चालक घटना के बाद लडुवापुर के पास पहुंच जहां निर्माण कार्य कर रहे मेठ कश्मीर को ट्रक से कुचल दिया।


फोटो संख्या 03एकेबीपी22- मृतक कश्मीर सिंह की फाइल फोटो
फोटो संख्या 03एकेबीपी23- घटना स्थल पर खड़ा ट्रक

तेज रफ्तार ट्रक ने मेठ को मारी टक्कर, मौके पर मौत
- डेरापुर-मुंगीसापुर रोड पर चल रहे काम की कर रहा था देखरेख
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें