फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन से छेड़छाड़, बड़ी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। क्योटरा गांव में दबंग युवक ने घर में घुसकर छोटी बहन से छेड़छाड़ और मारपीट की। सीओ से शिकायत करने पर घर में घुसकर बड़ी बहन को जमकर पीटा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़कियों की मां का आरोप है कि थाने जाने पर सिपाही से जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया।

गांव के सोनेलाल की विधवा उषा देवी ने बताया कि मंगलवार शाम खेतों पर गई थी। घर में छोटी बेटी माधुरी अकेली थी। गांव के एक युवक ने घर में घुसकर माधुरी से छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो जमकर मारपीट की और जान की धमकी देकर भाग गया। महिला का आरोप है कि सट्टी थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई। कांस्टेबिल ने दोबारा शिकायत करने पर जेल भेज देने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने गुरुवार को सीओ राजाराम चौधरी से शिकायत की। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर गुरुवार को दबंगों ने घर में घुसकर बड़ी बेटी संगीता देवी के साथ मारपीट की। उसे सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऊषा का कहना है कि संगीता को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।




छोटी बहन से छेड़छाड़, बड़ी को पीटा
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
क्रासर
सीओ से शिकायत करने पर घर में घुसकर बोला हमला
फोटो - 29 पीयूकेपी 2: सीएचसी पुखरायां में भर्ती संगीता देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें