संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत
संदलपुर। कस्बे में गत बुधवार रात एक महिला संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे हवासपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संदलपुर निवासी वंशलाल मिश्र ने बताया कि उनके पुत्र राहुल कुमार का विवाह करीब चार साल पहले डेरापुर थाना क्षेत्र के जीरेपुर निवासी रामऔतार की पुत्री आकांक्षा देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद आर्थिक तंगी को लेकर पति, बेटे व बहू के बीच अक्सर विवाद होता था। गत बुधवार को देर शाम उन दोनों के बीच घरेलू खर्च को लेकर विवाद हुआ था। इससे गुस्से में आकांक्षा ने अपने बदन पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। जानकारी होने पर आनन-फानन आग बुझाकर उसे हवासपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। मंगलपुर के थाना इंचार्ज फाजिल सिद्दीकी ने कहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।