इटावा। आपस में पैसों के लेनदेन को लेकर दो वेटरों में स्थानीय स्टेशन पर मारपीट हुई। थाना अछल्दा के बैसोली के नगला चिंता निवासी अरुण कुमार पुत्र रोशन सिंह ने बताया कि वह शादी विवाह समारोह में वेटर आदि का काम करता है और वह नगर के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित एक गेस्टहाउस में काम कर साथियों के साथ शटल ट्रेन से अपने घर जा रहा था।
उसमें साथी मिल गया। उस पर बकाया था। जब अरुण ने बकाया मांगा तो उसने पीट दिया।