फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के पड़िता गांव में गुरुवार की रात चोर एक मकान में घुसकर पैंतीस सौ रुपया नगद के साथ दो मोबाइल और हजारों रुपए का सामान उठा ले गए। इस मामले में पीड़ित ने थाना में कोई तहरीर नहीं दी है। पड़िता गांव निवासी नंदलाल राजभर रात में घर के बाहर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे से घुसकर चारपाई पर रखे दो मोबाइल एवं पैंतीस सौ रुपया के साथ घर में रखा बक्सा उठा ले गए। चोर बक्सा का ताला तोड़कर खेत में फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो ग्रामीणों ने खेत में बिखरा सामान देखा तो वहा लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चोरी की कोई सूचना नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें