इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पछायगांव में घरेलू कारणों से परेशान होकर एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गई। पति द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पछायगांव निवासी देश राज की 45 वर्षीय पत्नी गीतादेवी घरेलू कारणों से परेशान थी। इसी परेशानी के कारण उसने गुरुवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने आग बुझाई लेकिन वह काफी झुलस चुकी थी। घायल गीता को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीजीआई भेज दिया गया ।
मारपीट कर घायल किया
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोकपुरा में आपसी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट की गई। कोकपुरा निवासी नितिन यादव पुत्र राजेंद्र यादव का अपने पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसको चोटें आईं। उसका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।