पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में जुआ खेलते 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फड़ से 94 हजार रुपये, जुआरियों से 4,850 रुपये और 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में जालौन जिले के लोग भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी अनुराग वत्स ने भोगनीपुर पुलिस की सराहना की है।
चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने बताया कि सुभाष नगर निवासी राज कुमार, पुलिस चौकी के पास निवासी मोनू शर्मा, गदाई खेड़ा निवासी विवेक सचान, भोगीसागर निवासी बृजेश किशोर, जरैलापुर निवासी हर्ष सचान, संजय सचान, दौलतपुर निवासी हनुमंत, अल्लापुर रोड पुखरायां निवासी प्रदीप कुमार, सैनिक नगर मंडी पुखरायां लोकेंद्र पाल सिह को गिरफ्तार किया गया।
अहरौली शेख पुखरायां निवासी सौरभ सचान, सुमित सचान, श्यामनगर मंडी पुखरायां निवासी मनीश कुमार, कृष्णानगर मंडी निवासी मोहित गुप्ता, कल्लू गुप्ता, जालौन कालपी के रावगंज निवासी शिवराम सिंह, पुखरायां के विवेकानंद नगर निवासी शिव प्रसाद, अहरौली मोड़ निवासी राज कुमार को भी पकड़ा गया है।