कानपुर मंधना में शनिवार देर शाम साढ़े आठ के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से हरियाणा से बिहार बाइक से जा रहे प्रवासी राजेश कुमार(34) घायल हो गए।112 नम्बर की सुचना पर मंधना चौकी इंचार्ज अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुचे और घायल राजेश को रामा अस्पताल में भर्ती कराया।घायल के पास इलाज के पैसे न होने पर चौकी इंचार्ज ने मदद की।राजेश हरियाणा की एक कम्पनी में काम करते थे।ब्रह्स्पतिवार को बिहार के लिए बाइक लेकर निकले थे।बाइक भी झतिग्रस्त हो गयी।