फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में अधिवक्ता और बहन को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा एमएलसी और एक अधिवक्ता के बीच वर्चस्व की जंग ने रविवार को खूनी संघर्ष की शक्ल ले ली। शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित हनुमान मंदिर पर दोनों के आमने-सामने आने पर चली गोलियों में घिरकर अधिवक्ता और उनकी चचेरी बहन की जान चली गई। मृतक का बड़ा भाई और राहगीर की तरह गुजर रहे एक अन्य अधिवक्ता भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों के बीच विवाद की जड़ में मंदिर की जमीन पर कब्जे का मामला है। पुलिस ने 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई भाई संतोष पाठक, रामू पाठक, हनुमान मंदिर के कथावाचक राजेश शुक्ला समेत छह को गिरफ्तार किया है। संतोष पाठक की लाइसेंसी राइफल कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष की नौबत मंदिर परिसर में एक साथ मौजूदगी से आई। सपा शासन में राज्यमंत्री का दर्जा रखने वाले एमएलसी कमलेश पाठक अपने भाई और कुछ अन्य लोगों के साथ पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। इस जानकारी पर अधिवक्ता एवं छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मंजुल चौबे भी परिजनों व कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गए। चौबे के साथियों ने कमलेश के मंदिर में आने पर आपत्ति की। दोनों के बीच कहासुनी में एक-दूसरे को गोली से उड़ा देने की धमकियों का प्रयोग होने लगा। इस बीच कमलेश के साथ मौजूद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस बीच कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन गोलीबारी नहीं रोक सके। पुलिस की मौजूदगी में चली गोलियों से मंजुल चौबे (37) और उनकी चचेरी बहन सुधा (25) की मौके पर ही मौत हो गई। मंजुल के पेट और कनपटी में गोलियां लगीं, जबकि सुधा के सीने में एक गोली लगी है। आरोप है कि कमलेश पाठक के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोलियां चलाईं थीं। इन गोलियों की चपेट में आकर मंजुल चौबे का बड़ा भाई संजय (41) और मंदिर के बाहर सड़क से निकल रहे अधिवक्ता अजीत कुमार पुत्र रामनिवास निवासी नरायनपुर भी घायल हो गए।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि पुलिस ने 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई भाई संतोष पाठक, रामू पाठक और हनुमान मंदिर के कथावाचक राजेश शुक्ला समेत छह को गिरफ्तार किया है। संतोष पाठक की लाइसेंसी राइफल कब्जे में ली गई है। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव देख मंजुल चौबे के मोहल्ले नारायनपुर और कमलेश पाठक के आवासीय क्षेत्र बनारसीदास मोहल्ले में पुलिस तैनात की है।
औरैया में खुलेआम डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही कानपुर से एडीजी जयनारायण सिंह और आईजी मोहित अग्रवाल कुछ समय बाद ही मौके पर पहुंच गए। इससे पहले औरैया के डीएम अभिषेक सिंह, एसपी सुनीति, सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, एसडीएम विजेता तथा अन्य अफसर मौके पर जुट चुके थे। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने भी मौके पर जाकर हालात जाने। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें