फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड अमीन ने बहू, पौत्र को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में रिटायर्ड अमीन ने बहू, पौत्र को मारी गोली
विज्ञापन

- लाइसेंसी राइफल से चलाई गोली, पिटाई से रिटायर्ड अमीन हुए घायल
- कल्यानपुर के पहुर गांव में मौरंग का ढेर दरवाजे डालने पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा (फतेहपुर)। मौरंग का ढेर दरवाजे पर डालने के मामूली विवाद में रविवार रात रिटायर्ड अमीन ने भतीजे की पत्नी, पौत्र व पड़ोस की एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने अमीन की जमकर पिटाई की। घायलों को पीएचसी गोपालगंज से कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्त में लिया है। देर रात पीड़ित पक्ष के घर के पास से पुलिस ने राइफल बरामद की। पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान भीड़ ने राइफल छीनकर जल्दबाजी में पीड़ित पक्ष के घर में फेंकी होगी।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी श्रीनारायण पांडेय (70) सेवानिवृत्त अमीन हैं। उनके घर के सामने सगे भतीजे विजय पांडेय का परिवार रहता है। परिवारों के बीच पुरानी खुन्नस है। रविवार शाम विजय पांडेय ने घर बनवाने के लिए एक ट्राली मौरंग मंगवाई थी। मौरंग का ढेर चाचा के दरवाजे के बगल में लगवा दिया। इसी बात पर रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। श्रीनारायण का बेटा जय नारायण भी आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से ईंट, पत्थर और लाठी- डंडे चलने लगे। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच श्रीनारायण घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आ गए। मौके पर विजय पांडेय की पत्नी शांति देवी (40), शुभम (18) भी मौजूद थे। शुभम घटना का वीडियो बना रहा था। तभी श्रीनारायण ने गोली चला दी। गोली शुभम के कमर और शांति देवी के पेट में लगी। पड़ोसी प्रेम प्रकाश तिवारी की पत्नी रन्नो देवी भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रमेश और सीओ अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को एक गोली चलने की बात बताई। एक गोली से तीन लोगों के घायल होने की पुलिस जांच कर रही है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी श्रीनारायण को पकड़ लिया गया है। घायलों की हालत अभी ठीक है।
विज्ञापन

गोलीकांड की फोटो और परिचय
55- पहुर गांव में गोली चलने के बाद घर के बाहर लगी भीड़
56- घटना स्थल पर पड़ा खून
57- पड़ोसियों के पीटने से घायल अमीन श्रीनारायण पांडेय को ले जाते पुलिस कर्मी
58- घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रमेश और सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें