फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: तमंचे के बल पर सराफा से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा (फतेहपुर)। नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार देर शाम घर जा रहे सराफ कारोबारी को लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पल्सर सवार बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले। हथगाम और हुसैनगंज पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। एसपी रमेश ने हुसैनगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। लूटे गए माल की कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल निवासी बांकेलाल सोनी के बेटे पुष्पेंद्र कुमार की थाना क्षेत्र के नवाबगंज में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान हैं। पुष्पेंद्र ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद कर घर के लिए बाइक से निकला था। हुसैनगंज थाने के बेला मोड़ मुख्य मार्ग से गांव की ओर जाने वाली सड़क से पहले नहर के पास पहुंचा था, तभी पल्सर सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। लात मारकर बाइक गिरा दी।
तमंचा निकाल कर जान से मारने धमकी दी। बाइक के हैंडिल से लटके आभूषणों भरा बैग लूट लिया। बैग में ढाई किलो चांदी, तीस ग्राम सोने के जेवरात, 17 हजार कैश था। सराफा का मोबाइल लूटकर बदमाश हुसैनगंज हाईवे की ओर भाग गए। पीड़ित ने राहगीर के फोन से भाई योगेश को सूचना दी। भाई की सूचना पर हुसैनगंज एसआई
विज्ञापन

प्रवीण, हथगाम थाने के छिवलहा चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर ही सीमा विवाद को लेकर उलझने लगी। पीड़ित ने दोनों थानों में तहरीर दी। हथगाम थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि घटना उनके सीमा क्षेत्र की नहीं है। एसपी रमेश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें