कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के स्वरुपपुर में दीपा उर्फ तृप्ति (28) की मौत फांसी लगने से हुई थी। अकबरपुर में सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। उसके शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई।
अकबरपुर के लहरापुर गांव निवासी पीएसी बल में कांस्टेबल रामसेवक यादव ने मंझली बेटी दीपा की शादी आठ मार्च 2019 को स्वरुपपुर, थाना सट्टी निवासी ऋषभ के साथ की थी। रविवार को बेटी की ससुराल से आए फोन से उसकी मौत की जानकारी पाकर रामसेवक अन्य परिजनों के साथ स्वरुपपुर गांव पहुंचे थे। उन्होंने ससुरालियों पर एक लाख रुपये की मांग कर उत्पीड़न करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले दीपा को बुखार आने की बात बताई। कुछ देर बाद उसके मरने की खबर दी। एएसपी अनूप कुमार ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की थी। अकबरपुर में हुए पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने मौत की वजह फांसी लगना (हैंगिंग) बताया। एसओ सट्टी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।