राजपुर। जाहगीरपुर के पास बाइक सवार एक युवक के साथ तीन बदमाशों ने मारपीट कर दी। बाद में तमंचा सटाकर युवक से दस हजार रुपये, एटीएम व मोबाइल लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी अमित गुप्ता राजपुर कस्बे में आंखों की जांच के लिए एक केंद्र खोले हैं। अमित ने पुलिस को बताया कि रविवार को चश्मा बनवाने के लिए पुखरायां गया था। वहां से वापस घर आते समय जहांगीरपुर के पास एक विधि कालेज के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने अमित की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। बाद में उसे सड़क के नीचे खंदी में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तमंचा सटाकर उसकी जेब में पड़े दस हजार रुपये, एटीएम और एक मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद भोगनीपुर की ओर भाग गए। लहूलुहान हालत में अमित थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस ने भोगनीपुर पुलिस को सूचना दी। वहां पुलिस ने कालपी की सीमा तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। थानाध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।