फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में छात्रों से मारपीट, छात्रा बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बुधवार को कस्बे के एक कोचिंग सेंटर पर दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हो गई। बाद में एक दूसरा गुट अन्य साथियों के साथ कोचिंग पहुंचा। इसके बाद कोचिंग पढ़ रहे छात्रों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक गुट की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के शास्त्री नगर में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए कोचिंग चलती है। बुधवार की दोपहर करीब चार बजे कोचिंग में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई होने के बाद एक छात्र अपनी बहन के साथ बाहर निकला। इस बीच वहां खड़े एक युवक ने घूर दिया। विरोध करने पर छात्र और युवक में झड़प हो गई। वहां लोगों ने युवक को भगा दिया। छात्र बहन के साथ दोबारा कोचिंग में पढ़ने चला गया।
इधर, युवक 12 से 13 साथियों के साथ कोचिंग पहुंचा और अंदर घुसकर छात्र से मारपीट कर दी। इस दौरान वहां पढ़ रही एक छात्रा बेहोश होकर गिर कर घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान आरोपी वहां से साथियों के साथ फरार हो गया। छात्रों की जानकारी के बाद युवक को घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मामले में एक नामजद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी विशाल को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें