फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर सराफ को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा/थरियांव। दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा कारोबारी को शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट लिया। करीब पांच लाख का माल बदमाश ले गए। बाइक की चाबी भी निकाल ले गए। पीड़ित काफी देर तक 112 नंबर डायल करता रहा। नंबर में संपर्क नहीं हो सका। उसने छिवलहा कस्बे के साथी व्यापारियों को सूचना दी। पीड़ित और व्यापारी थाने पहुंचे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

हथगाम थाने के छिवलहा कस्बा निवासी शकुन चंद्र का बेटा प्रदीप सोनी उर्फ मोनू ने करीब छह माह पहले थरियांव थाने के चकीवा में सर्राफा की दुकान खोली थी। दुकान से शुक्रवार देर शाम घर जाने को निकला। पड़ोसी दर्जी दुकानदार रोशन (निवासी लोधन घूूरी थाना थरियांव) भी लिफ्ट लेकर बाइक में बैठा था। थरियांव थाना क्षेत्र के कसमापुर नहर पुलिया के पास बिना नंबर वाले बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाश बाइक से उतरे। सराफ की बाइक से चाबी निकाल ली और सराफ को पीटने लगे। विरोध करने पर रोशन को भी पीटा। सराफ ने बताया कि एक नकाबपोश बदमाश ने तमंचा सटा दिया। बाइक चालक बदमाश हेलमेट लगाए था। दोनों जेवरातों से भरा बैग, पर्स लूट लिया। टेलर के हाथ से कपड़ों का बैग छीन लिया। जान से मारने की धमकी देकर बाइकर्स भाग निकले। सराफ मोबाइल से 112 नंबर में मिलाता रहा लेकिन कॉल नहीं लगी। तब उसने परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। सराफ को लेकर थाने पहुंचे। सराफ ने बताया कि 70 ग्राम सोने के जेवर, पांच किलो चांदी के जेवरात, बीस हजार रुपये था। सारा माल बदमाश लूट ले गए हैं। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वह मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें