फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू पहुंचकर आईजी ने मनू से की पूछताछ

विज्ञापन
कानपुर चौबेपुर के बिकरू गांव में आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल जांच को पहुंचे। संवाद - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। बिकरू कांड के बाद एक के बाद एक आडियो वायरल के चलते प्रेम प्रकाश पांडे की बहू व शशिकांत की पत्नी मनू पुलिस की रडार पर है। पूछताछ का सिलसिला जारी है। मंगलवार को आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल बिकरू गांव पहुंचे। करीब आधे घंटे मनू पांडे से पूछताछ की। हालांकि आईजी की पूछताछ के बाबत मनू ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा का की हत्या भी प्रेम प्रकाश पांडे के आंगन में की गई थी। घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए प्रेम प्रकाश पांडे की बहू व आरोपी शशिकांत की पत्नी मनू के एक के बाद एक कई ऑडियो वायरल हुए। इन वायरल ऑडियो से यह स्पष्ट हो गया कि मनू को घटना से पहले पूरी तैयारी के बाबत जानकारी थी। पुलिस की गई पूछताछ में भी उसने वायरल वीडियो की बातें दोहराई।



मंगलवार को आईजी जोन मोहित अग्रवाल बिकरू गांव गए। उन्होंने अन्य किसी से पूछताछ के बजाए आधे घंटे तक मनू पांडे से अकेले में पूछताछ की। आईजी के जाने के उपरांत मनू ने अपनी जुबान पूरी तरह से बंद रखी और पूछताछ के बाबत कुछ भी बताने से इनकार किया। इससे पूर्व आईजी जोन थाने गए, उन्होंने घटना और फरार आरोपियों को लेकर आपसी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें