फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी बोले, मनु को पहले से थी वारदात की जानकारी

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (कानपुर)। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि हत्या की घटना से जुड़ा कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। विकास दुबे सहित कुछ बदमाश मारे जा चुके हैं तो कई गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयासरत हैं। जेल भेजे गए शशिकांत की पत्नी मनु के घटना के बाद लगातार वायरल हो रहे हैं आडियो से वारदात में उसकी संलिप्तता की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, लखनऊ से आई विशेष फॉरेंसिक टीम सबसे पहले काशीराम निवादा गांव में आरोपी प्रेम प्रकाश पांडे उर्फ प्रेम कुमार व अतुल दुबे के पुलिस ने मुठभेड़ मारे गए स्थान पर पहुंची। इसके बाद आईजी व एसएसपी बिकरु गांव गए। यहां उन्होंने फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल के बारे में जानकारी दी। घटना में असलहों की बरामदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर आईजी ने बताया कि एके-47 व इंसास राइफल समेत पुलिस के अन्य असलहे बरामद हो चुके हैं। अपराधियों द्वारा वारदात के दौरान प्रयुक्त अन्य असलहों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आईजी ने कहा कि ऑडियो से प्रतीत हो रहा है कि मनु को काफी पहले से ही वारदात के बारे में जानकारी थी। वह 112 नंबर डायल करके पुलिस को आगाह कर सकती थी। एसएसपी ने बताया कि मनु के वायरल ऑडियो की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा कराई जा रही है। वॉइस रिकॉर्डिंग सत्यापन के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें