फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में झांसी का सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
कल्याणपुर में गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी सिपाही अमित कमल
विज्ञापन
कानपुर। झांसी में तैनात एक सिपाही को दुष्कर्म के आरोप में कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। सिपाही पर आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सिपाही को बुधवार रात झांसी से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

कल्याणपुर कला निवासी सिपाही अमित कमल झांसी में तैनात है। बीएड की छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने उसे प्रेम जाल में फांसा और शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण किया। छात्रा का कहना है कि वह अपने छोटे-भाई बहन के साथ परिवार से अलग सिपाही के मकान में बतौर किरायेदार रहने लगी थी। कुछ दिन पहले छात्रा को पता चला कि अमित की प्रयागराज में रहने वाली महिला सिपाही से शादी तय हो गई है। इस पर उसने विरोध किया तो खाकी का रौब दिखाकर दबाव बनाया।
आरोप है कि हत्या करवाने की भी धमकी दी। छात्रा का कहना है कि परिवार और रिश्तेदारों को यही पता है कि अमित उसका होने वाला पति है। ऐसे में उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं है। इसके बाद बुधवार को छात्रा ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कल्याणपुर अजय सेठ का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें