ट्रेन से कटकर युवक की मौत
रूरा। कस्बा के रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार तड़के अप लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई।
कस्बे में स्टेशन के पास सोमवार की सुबह अप लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर झींझक से जीआरपी प्रभारी कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को रूरा में स्टेशन पर युवक के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली। इस पर अकबरपुर के कुईतखेड़ा निवासी रामकरन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त भाई राजू (25) के रूप में की। उसने बताया कि भाई नशे का आदी था और बिना बताए ही घर से निकल गया था।