फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुंगीसापुर क्षेत्र के राजपुर प्रथम जिला पंचायत सदस्य सीट के गांव कांधी में चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार की दोपहर सपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों में झड़प हो गई। दोनों ओर से पथराव व हाथापाई हुई। इसी दौरान किसी ने कई राउंड हवाई फायर कर दी तो अफरा तफरी मच गई। घटना एक दूसरे पर छींटाकशी और प्रतिक्रिया को लेकर हुई। एक पक्ष से भाजयुमो जिलाध्यक्ष व दूसरे पक्ष से विजय ने तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

राजपुर प्रथम जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी रानू कटियार और सपा से प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला यादव पत्नी रामसिंह यादव प्रत्याशी हैं। पत्नी रानू कटियार के पक्ष में पति प्रवेश कटिहार मंगलवार को कांधी में प्रचार कर रहे थे। दोपहर में सपा प्रत्याशी उर्मिला यादव का बेटा विजय यादव जो मुंगीसापुर जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी है। समर्थकों के साथ मां के लिए जनसंपर्क करने कांधी पहुंच गया। गली में भाजपा व सपा समर्थक आमने सामने आ गए तो कुछ समर्थकों ने छींटाकशी कर दी। दूसरे पक्ष ने प्रतिक्रिया दी तो झड़प हो गई।
हाथापाई और पथराव भी हुआ। हवाई फायरिंग की आवाज से अफरा तफरी मच गई। हाथापाई, पथराव में एक पक्ष के सत्यम कटियार व दूसरे पक्ष के अंकित, रोहित, रितिक व रमेेश घायल हैं। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। परवेश कटियार ने विजय यादव, अजय यादव व नीतू यादव सहित पचास से अधिक समर्थकों पर जानलेवा हमला, लूट आदि की तहरीर दी है। वहीं विजय यादव ने तहरीर देकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार समेत तीस समर्थकों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग आदि का आरोप लगाया है। एसओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास
कानपुर देहात। भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के समर्थन में भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार व भाजपा नेता विवेक द्विवेदी भी डेरापुर थाने पहुंचे। परवेश कटियार ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह के बेटे विजय ने मारपीट की। इसी दौरान किसी ने फायर किया। यह दहशत फैलाने का प्रयास है। कुल्हाड़ी से हमले में रिश्तेदार गौरी निवासी सत्यम घायल हो गए। उनपर भी जान लेवा हमला हुआ। और सोने की चेन लूट ली गई।
कांधी गांव में चुनाव प्रचार के दौरान छींटाकशी को लेकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। इसमें दोनों ही पक्षों से शिकायतें मिली हैं। रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें