फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह साल से फरार वांछित को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। पंद्रह सालों से फरार चल रहे एक वांछित को शिवली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना में वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया।
विज्ञापन

शिवली कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि थाना रूरा के गांव काशीपुर के नन्हे सिंह के खिलाफ 2006 में अदालत में हाजिर न होने पर वारंट जारी हुआ था। उस पर चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। वह दाढ़ी व बाल बढ़ाकर पुलिस की नजर से बचता चला आ रहा था। उसने 15 साल पहले जहरखुरानी कर फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव उदयपुर के रहने वाले मुनेश्वर सिंह का ट्रैक्टर गहरा क्षेत्र चोरी कर लिया था। कोतवाली के दरोगा नियाज हैदर ने एक सूचना पर उसे रूरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें