फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाही लदा ट्रक लूटने में सरगना समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक कस्बे से पांच सौ बोरी लाही लादकर राजस्थान जा रहे ट्रक लूट कांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। ट्रक लूटने वाले मास्टर माइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूट की 140 बोरी लाही, 3.60 लाख रुपये, ट्रक, कार, पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस लाइन में लूट का खुलासा करते हुए एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि झींझक के श्रीनगर मोहल्ला के आढ़ती ह्रदेश मिश्र ने 29 मार्च को मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि 25 मार्च को ट्रक में 15 लाख रुपये कीमत की लाही जिला बाडमेर राजस्थान का रहने वाला चालक जोगाराम लेकर मेसर्स श्री मंगल प्रोटीन लिमिटेड बोरोली जिला टोक राजस्थान जा रहा था। तभी झींझक-कंचौसी के बीच बदमाशों ने कार ट्रक के आगे लगा कर चालक की केबिन में घुस गए। तमंचे के बल पर चालक को बंधक बनाकर सुनसान जगह पर फेंका और लाही लदा ट्रक लूट ले गए थे। 26 मार्च को चालक ने घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को मंगलपुर थाना प्रभारी वीरपाल सिंह व स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। रसूलाबाद क्षेत्र के मिंडाकुआ तिराहा रोड मोड से लूटा गया ट्रक, सामान, घटना में प्रयुक्त कार, 3.60 लाख रुपये, एक पिस्टल, एक तमंचा, एक अद्धी, सात कारतूस, दो मोबाइल फोन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने नाम कन्नौज के थाना तिर्वा दुर्गानगर गढ़ी का रहने वाला नीरज तिवारी, औरैया के थाना ऐरवा कटरा जसवंतपुर का रहने वाला सुमित कोरी, औरैया के थाना ऐरवा कटरा उमरेडी का राजीव कुमार, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के डभारी जोत का रहने वाला सुधीर कुमार व अमित कुमार बताया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

खुद का ट्रांसपोर्ट बंद हुआ तो शुरू कर दी लूटपाट
कानपुर देहात। लाही लदे ट्रक लूट के सरगना नीरज तिवारी ने बताया कि पूर्व में उसका खुद का ट्रांसपोर्ट था। व्यापार घाटे में होने के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ गया। ट्रांसपोर्ट बंद हो गया। इसके बाद अनाज लदी गाड़ियों को लूटपाट का प्लान बनाना शुरू कर दिया। उसने अपने अलावा छह और लोगों को जोड़ा। बताया कि वह ऐसे अनाज लदी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो साथियों की तलाश शुरू की है।
लूट की लाही खरीदने में हरदोई का व्यापारी रडार पर
कानपुर देहात। लूट के बाद आरोपियों ने लाही को हरदोई के एक व्यापारी को बेचने की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस उस व्यापारी की तलाश में जुट गई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने लाही को खुद से बेचा या किसी दलाल के माध्यम से। विवेचना अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें