फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक मित्र संग विवाह से किया इंकार, जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। फेसबुक पर प्रेम होने के बाद युवक ने मेलजोल बढ़ाया और युवती से विवाह का वादा किया। बाद में विवाह से इंकार कर दिया और फोन बंद कर लिया। युवती की शिकायत पर मंगलपुर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाने के दबौली गांव निवासी एक युवक की लखीमपुर खीरी निवासी युवती से एक वर्ष पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के बाद फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान युवक कई बार युवती से मिला और उससे विवाह का वादा किया। अचानक एक पखवाड़ा पूर्व युवक ने विवाह से इंकार कर फोन बंद कर लिया। इस पर रविवार को मंगलपुर थाने पहुंची युवती ने पुलिस से शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी कंचौसी उमेश चंद्र ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। गहराई से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का भरोसा देकर युवती को परिजनों के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें