फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबी हत्याकांड का फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रूबी का दूसरा हत्यारोपी अशोक त्रिवेदी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रूबी की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी अशोक त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया गया है। अशोक पर रूबी की हत्या में पति संजय के साथ शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी अशोक त्रिवेदी की रूबी हत्याकांड में भूमिका सामने आई थी। गुरुवार को अशोक रैकेपुर गांव के पास भागने की फिराक में था। तभी उसे पुख्ता सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाया हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया गया है। अशोक ही रूबी के हाथ बांधने के लिए रस्सी और हत्या के लिए बांका लेकर आया था। फत्तेपुर गांव में रूबी का शव लाही खेत में 21 जनवरी को पड़ा मिला था। पुलिस पूर्व में पति संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें