फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से क्षुब्ध हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से क्षुब्ध हाईस्कूल की छात्रा ने शनिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्रा के नोटबुक के एक पन्ने में गांव के ही एक युवक और किशोर के नामों का जिक्र मिला है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुलाकर पूछताछ शुरू की है। नोटबुक को कब्जे में लेकर राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

एक गांव में शनिवार रात हाईस्कूल की छात्रा ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेली थी। माता पिता खेतों में काम करने गए थे। शाम को लौटने पर उन्हें शव लटका मिला। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मृतका के पिता ने पुलिस को मौखिक रुप से बताया कि गांव का एक युवक व किशोर बेटी के कोचिंग जाने के दौरान छेड़छाड़ करते थे। परिजनों ने पुलिस को नोटबुक दी इसमें किशोर व युवक को लेकर टिप्पणी है। आरोपियों में किशोर छात्रा के साथ पढ़ता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। छानबीन में सामने आया है कि रात में परिजन बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। छात्रा की नोट बुक की जांच के लिए राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें