फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार भाईयों के साथ लूट, ट्रक के सामने फेंकने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। दो अलग-अलग गांवों में हुई लूटपाट और मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के गुटैहा गांव निवासी रोहित सिंह भाई अमित व अभयराज के साथ बाइक से बुधवार की शाम अकबरपुर से लौट रहा था। तभी तिगाईं गांव के पास पुत्तीपुरवा गांव के सौरभ यादव व सरनाम यादव ने गालीगलौज कर रोक लिया। सरनाम ने तमंचा दिखाते हुए रोहित की जेब से 30 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। तीनों भाइयों ने लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने वहां से गुजर रहे ट्रक के सामने फेंकने के प्रयास में धक्का मार दिया। ट्रक वहां से गुजर गया। जिससे तीनों भाई बाल-बाल बच गए। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गए।
एक अन्य मामले में अहिरन गढ़ेवा गांव निवासी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी को भाई उपेंद्र ट्यूबवेल पर था। वहां पहुंचे गांव के ही योगेंद्र, शिवपूजन, पुष्पेंद्र, अजय ने मारपीट कर दी और जेब में पड़े 2600 रुपये लूट ले गए। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें