फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को पीटकर गाड़ियों में तोड़फोड़

विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में मौजूद पीड़ित परिवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में रविवार की सुबह एक कार से फेरीवाले को मामूली टक्कर लग गई। इसी बात पर आसपास के दुकानदारों ने गाली गलौज शुरू कर दी। कार सवार लोगों ने विरोध किया तो दुकानदारों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कार सवार महिलाओं को पीटा गया। मारपीट में कानपुर के एक युवक का सिर फट गया। कार में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

कानपुर नगर के काकादेव और ग्वालटोली के रहने वाले दिनेश गुप्ता, बीनू गुप्ता व साधाना दीक्षित अलग-अलग कारों से बच्चों समेत करीब 15 लोग दतिया झांसी से लौट रहे थे। बारा गांव से निकलने के दौरान साधना दीक्षित की कार से एक फेरीवाले को टक्कर लग गई। उसे कोई चोटें नहीं आईं। लेकिन टक्कर लगते देखकर आसपास के दुकानदारों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। तीनों कारों में सवार लोगों ने रुककर इसका विरोध किया तो बारा गांव के काफी लोग एकत्र हो गए।
सभी ने मिलकर कार सवारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिलाओं व बच्चों को भी पीटा गया। पत्थर लगने से कार सवार कानपुर ग्वालटोली निवासी अमन गुप्ता का सिर फट गया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद महिलाएं कोतवाली पहुंची। वहां पुलिस ने जांच करने के नाम पर टरका दिया। इसी बीच दूसरा पक्ष पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटे समझौते के लिए कोतवाली में ही पंचायत चली। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें