फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे की जद्दोजहद के बाद अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मृतक दिनेश के परिजनों को समझाती एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव किशोरी हत्याकांड के हत्यारोपी के फरार पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंच गया था। गुरुवार सुबह परिजन किशोरी के परिवारी जनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। रिपोर्ट दर्ज होन के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही। इसके बाद घर के अंदर शव रखकर मुख्य दरवाजा बंद कर लिया। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन, एसडीएम भोगनीपुर व सीओ परिजनों को समझाते रहे। करीब सात घंटे चली जद्दोजहद के बाद शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

11 जनवरी को बहलरामऊ गांव में रिश्ते की बहन का गला रेतकर हत्या करने के आरोपी रिषभ कटियार उर्फ शीलू के पिता दिनेश कटियार ने 13 जनवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के परिजनों ने उन्हें भी आरोपी बनाया था। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन किशोरी के परिवारी जनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। गुरुवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। परिजनों की मांग थी पहले रिपोर्ट दर्ज की जाए। जानकारी पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव, सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, अकबरपुर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने पहुंच कर निष्पक्ष रुप से कार्रवाई करने का भरोसा दिया। लेकिन परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। करीब सात घंटे जद्दोजहद के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। अफसरों व पुलिस की मौजूदगी में खेत में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ आशापाल सिंह व इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह गांव में डेरा डाले हैं। सीओ ने बताया कि परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मामले में निष्पक्ष रुप से कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें समझा दिया गया।
हत्यारोपी को भेजा जेल
डेरापुर के बलहरामऊ गांव में किशोरी की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार की रात मवई मुक्ता पुल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने चाकू बरामद किया है। गुरुवार उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बलहरामऊ गांव में 11 जनवरी की सुबह चचेरी बहन के साथ शौच के लिए जा रही किशोरी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। किशोरी के चाचा ने पारिवारिक रिषभ कटियार उर्फ शीलू व उसके पिता दिनेश कटियार हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने उसे खेत में छिपे होने पर पकड़ लिया था। एसपी ने भी आरोपी के गिरफ्तार होने की बात कही थी। लेकिन दो दिन बाद पुलिस उसे मवई मुक्ता गांव के बाहर पुल से गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस ने उसके पास से चाकू व जेब से 70 रुपये बरामदगी दिखाई है। इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मृतक के घर के बाहर मौजूद पुलिस।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें