फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से कुछ दूरी पर बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाने से तीन सौ मीटर दूर एक घर में चार बदमाशों ने घुसकर पति-पत्नी व बेटे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद बदमाश महिला के कान की बाली व घर में रखी साइकिल, खाने-पीने का सामान लूट ले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में दंपति को हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाने से महज तीन मीटर दूरी पर शनिवार की रात चार नकाब पोश बदमाशों ने चीतीपुर के उस्मान व उसकी पत्नी रीना व बेटे शोएब के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया। आरोप है कि बदमाश रीना के कान के बाले, व घर में रखी नगदी समेत साइकिल व खाने पीने का सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाते ही पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉ. सौरभ शाक्य ने उस्मान व रीना को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस की पूछताछ में रीना ने बताया कि बदमाश कच्छा और बनियान पहने थे। सभी बदमाश मुंह शाल से बांधे थे। इससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने मोहल्ले के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें