फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी समेत दो दुकानों से सवा लाख की चोरी

विज्ञापन
मैथा में सराफ की दुकान में लगाई गयी सेंध। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। मैथा कस्बे में ज्वैलरी समेत दो दुकानों में चोरों ने सेंध लगाकर लगभग सवा लाख का सामान और नगदी पार कर ले गए। शुक्रवार को दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मैथा कस्बे में रामचंद्र स्वर्णकार स्टेट बैंक के पास ज्वैलरी की दुकान किए है। गुरुवार की रात दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर पीतल के बर्तन, सोने के आभूषणों की कटन, आधा किलो चांदी व पांच हजार रुपये नगदी ले गए। रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ज्वैलर्स की दुकान की बगल में ही संतोष शुक्ला के मेडिकल स्टोर की दीवार में सेंध लगा कर करीब 12 हजार रुपये का सामान व तीन हजार रुपये चुरा लिए। चौकी इंचार्ज सीताराम निरंजन ने बताया कि दुकानदारों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें