फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
संगीता का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। क्षेत्र के अहिरानी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसका शव बेड पर पड़ा मिला। पिता ने तीन लाख रुपये न देने पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के रूरवाहार गांव निवासी सत्यवान सिंह ने बेटी संगीता (22) की शादी 28 फरवरी को शिवली कस्बे के अहिरानी गांव के अनुराग से की थी। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसे पूरा न करने पर ससुरालियों ने बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को बेटे शेर बहादुर के फोन पर मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संगीता का शव कमरे में पड़े बेड से बरामद किया है।
गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अनुराग, सास ममता, ससुर राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ससुरालियों का कहना है कि संगीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की दहेज हत्या में पिता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें