फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फायरिंग, तीन घायल

विज्ञापन
वैना गांव में जांच करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। मामूली विवाद के बाद मंगलवार को राजपुर क्षेत्र के बैना गांव में एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने बीएसएफ जवान व सिपाही समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इनके पास से पिस्टल, बंदूक व तमंचा बरामद हुआ है। एसपी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।
विज्ञापन

जैनपुर निवासी बीएसएफ जवान शैलेंद्र पड़ोस के बैना गांव में रहने वाले बहनोई जीतू के घर मंगलवार को गया था। बहनोई के पड़ोसी वीर सिंह के बेटे दीपक ने शैलेंद्र पर पुरानी पंचायत में शामिल होने को लेकर टिप्पणी कर दी। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शैलेंद्र गांव से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने गांव के साथियों के साथ मिलकर पिस्टल व बंदूक और तमंचा लेकर धावा बोल दिया। आरोपियों में एक पुलिस का सिपाही भी शामिल था। इन लोगों ने गांव के बाहर मिले दीपक की पिटाई शुरू कर दी। गांव के अजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह ने विरोध किया तो फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दीपक, अजीत, मानवेंद्र घायल हो गए। गांव में भगदड़ मच गई।
फायरिंग की सूचना पर राजपुर के अलावा देवराहट, अमराहट, सिकंदरा, भोगनीपुर थानों से पुलिस बल बुलाया गया। ग्रामीणों को अनावश्यक भीड़ न लगाने और अपने घरों में जाने की हिदायत दी। इधर, देरशाम इंस्पेक्टर रामप्रकाश ने बताया कि घायल दीपक के पिता वीर सिंह की तहरीर पर बीएसएफ शैलेंद्र सिंह, भानू प्रताप, जयदीप, फतेहबहादुर, संतोष सिंह, लरकेंद्र सिंह व बैना गांव के पुलिस के जवान पृथ्वी सिंह के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद के बाद गोली चलने की घटना हुई है। चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। इसमें बीएसएफ व पुलिस के जवान भी शामिल हैं। बीएसएफ जवान के पास दो लाइसेंसी शस्त्र हैं। कब्जे में लिया गया है। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पटाखे जलाने को लेकर हुआ था विवाद
राजपुर के बैना गांव में दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर होमगार्ड राकेश दुबे व उसके पड़ोसी लालजी प्रजापति के बीच विवाद हो गया था। इसमें पंचायत हुई थी। पंचायत में पड़ोसी गांव निवासी बीएसएफ का जवान शैलेंद्र भी शामिल हुआ था। शैलेंद्र ने राकेश का पक्ष लिया था। मंगलवार को शैलेंद्र जब बहनोई के घर पहुंचा तो उनके पड़ोसी वीर सिंह के बेटे दीपक ने पंचायत का जिक्र कर कमेंट किए। शैलेंद्र खफा हो गया।

कानपुर देहात जिले के राजपुर के बैना गांव में बीएसएफ जवान व पुलिस सिपाही की फायरिंग की घटना के बाद ?- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें