तालाब की जमीन में लगाया गया बोर्ड।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के माती किशुनपुर गांव में तालाब की जमीन पर कब्जा का खेती की जा रही थी। पराली जलाने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम की जांच में अवैध कब्जे का खुलासा हुआ। वहां बोर्ड लगाकर तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया।
माती किशुनपुर में पड़ोसी गांव कंधिया निवासी प्रकाश तालाब की जमीन पर कब्जा करके खेती कर रहा था। तालाब को समतल कराकर धान की फसल की थी। फसल कटने के बाद उसने चार नवंबर को पराली जलाई। जानकारी पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने लेखपाल के साथ पहुंच कर आग बुझवाई थी। गुरुवार को छानबीन में खुलासा हुआ कि जिस जमीन पर खेती की गई थी वह तालाब के नाम दर्ज है लेकिन समतल होने की वजह से किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। एसडीएम ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त कराकर उसमें सरकारी बोर्ड लगाकर दोबार कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।